फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इसलिए करीना साउथ की फिल्मों में काम नहीं करती?

Fri, 03 Mar 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 03 Mar 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan not interested in doing South films, here's the reason
आजकल जहां हर बॉलीवुड हीरोइन हॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं, वहीं करीना कपूर साउथ फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं। उन्होंने साफ शब्दों में मना कर दिया है कि वो साउथ में काम नहीं करेंगी।
Kareena Kapoor Khan not interested in doing South films, here's the reason
वैसे सोचने वाली बात है कि करीना ने ऐसा क्यों किया, क्योंकि श्रीदेवी से लेकर रेखा, भूमिका चावला, इलियाना डिक्रूज और कई बड़ी हीरोइनों ने हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में खूब काम किया।

जितनी सफलता इन हीरोइनों को साउथ में मिली उतनी शायद हिंदी फिल्मों में नहीं। बावजूद इसके करीना साउथ की फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं।
Kareena Kapoor Khan not interested in doing South films, here's the reason
करीना का कहना है कि उन्हें साउथ की फिल्में बेहद पसंद हैं और वो उनकी इज्जत भी करती हैं लेकिन उन्हें वहां की भाषा समझ नहीं आती इसीलिए वो वहां काम नहीं करना चाहतीं।

करीना ने कहा, ' मैं साउथ की फिल्मों की बहुत इज्जत करती हूं। वहां की फिल्मों की कहानी बहुत ही अच्छी होती है। पवन कल्याण से लेकर रजनीकांत तक एक से बढ़कर एक एक्टर हैं। तमिल हो, तेलुगू हो या फिर मलयालम...हर फिल्म में बढ़िया काम हो रहा है, लेकिन मुझे वहां की भाषा समझ नहीं आती और ये सबसे बड़ी परेशानी है, इसीलिए मैं वहां की फिल्मों में काम नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan not interested in doing South films, here's the reason
करीना का ये जवाब काफी दिलचस्प है। लेकिन हमें नहीं लगता है कि साउथ की फिल्मों में काम ना करने की वजह सिर्फ यही होगी। हो सकता है कि करीना को कमर्शियल और मल्टीस्टारर फिल्में करते करते उन्हीं का चस्का लग गया है और इनका मोह वो छोड़ नहीं पा रही हों।

ये भी हो सकता है कि उन्हें ये लग रहा हो कि शादी के बाद साउथ का रुख करने पर फिल्म इंडस्ट्री में लोग उनके बारे में तरह तरह की बातें बनाएंगे या कहेंगे कि उनका करियर धरातल पर आ गया है।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan not interested in doing South films, here's the reason
- फोटो : Twitter
वैसे करीना साउथ फिल्मों के निर्दशक मणिरत्नम के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन वो हिंदी फिल्म थी।

खैर, अब असल वजह क्या है ये तो करीना ही जानें। फिलहाल वो अपनी हिंदी फिल्म 'वीरे दी वैडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed