फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक दोनों ही आम बात हो गई है। सुपरस्टार जितने धूमधाम से शादी करते हैं उतनी ही समझ के साथ रिश्तों में कुछ ठीक न होने पर तलाक भी ले लेते हैं। ऐसे में फिल्म और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। कुछ एक तो ऐसे भी हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की, तो आइए बात करतें है इन स्टार्स की...
2 of 5
Bipasha Basu Karan Singh Grover
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की। करण ने सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई और उनके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह किया। लेकिन दोनों के साथ करण का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने आखिर में बिपाशा संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों फिल्म अलोन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ और झटपट शादी कर ली।
3 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी
- फोटो : file photo
एमटीवी रोडीज फेम रघु राम ने भी पहली पत्नी सुगंधा को तलाक दे दूसरी जीवनसंगिनी ढूंढने में देरी नहीं की। उन्होंने साल 2006 में सुगंधा से शादी की थी और 10 साल बाद साल 2018 में तलाक ले दूसरी शादी कर ली। बता दें कि रघु ने 12 दिसंबर 2019 को गर्लफ्रेंड नताली से शादी की है।
4 of 5
Himesh Reshammiya
- फोटो : instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की। बता दें कि हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक देकर मई 2018 में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की थी। बता दें कि हिमेश ने कोमल से 1995 में शादी की थी और साल 2017 में तलाक दे दिया था।
5 of 5
Sumeet Vyas
- फोटो : file photo
फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस करीना कपूर संग लीड रोल में नजर आए एक्टर सुमित व्यास ने भी तलाक ले तुरंत शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले से शादी की थी और साल 2017 में उनसे तलाक ले 6 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस एकता कौल से शादी कर ली।
पढ़ें: B'Day Spl: धोखा देने पर दूसरी पत्नी ने करण को जड़ा था चांटा, तलाक के बाद बिपाशा से की थी तीसरी शादी