{"_id":"58d8e7124f1c1b027c63dc6f","slug":"karan-johar-fighting-with-actresses-like-aishwarya-kajol-and-kangana-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या करण जौहर के हीरोइनों से लड़ने में मजा आने लगा है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या करण जौहर के हीरोइनों से लड़ने में मजा आने लगा है?
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ना जाने करण जौहर को हुआ क्या है ? एक वक्त वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते थे लेकिन आजकल वो अपनी लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं। काजोल के साथ तो उनकी लड़ाई जगजाहिर है ही और इसका खुलासा वो अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी कर चुके थे, उसके बाद उन्होंने कंगना रनौत से भी पंगा ले लिया और अब खबर है कि ऐश्वर्या राय के साथ भी उनकी पटरी नहीं खा रही। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर
इन तीनों हीरोइनों के साथ हुई लड़ाई से एक सवाल जो उठता है वो ये कि आखिर करण जौहर इन हीरोइनों की नापसंद क्यों बन गए ? क्यों करण जौहर धीरे-धीरे हीरोइनों से पंगा ले रहे हैं।
काजोल और करण जौहर
कुछ वक्त पहले तक फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर और काजोल की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों की दोस्ती इस कदर गहरी थी कि काजोल लगभग करण की हर फिल्म का हिस्सा होती थीं, लेकिन अचानक ही दोनों के बीच ऐसी खाई पैदा हुई जो शायद ही कभी भर पाए। कहा गया कि दोनों के बीच किसी निजी मसले को लेकर विवाद हुआ। लेकिन वो निजी मसला क्या रहा होगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत और करण जौहर
काजोल के बाद कंगना से भी करण की नोंकझोंक हो गई। कंगना ने भाई-भतीजावाद को लेकर करण के बारे में सच बात क्या बोल दी कि करण जौहर को मिर्ची ही लग गई और वो यहां तक कह गए कि कंगना को इतनी परेशानी है तो वो इंडस्ट्री ही छोड़ दें। जो शख्स कंगना को अपने शो पर लाने के लिए महीनों से चक्कर काट रहा था आखिर अचानक ही उसने ऐसे तेवर क्यों दिखाए ?
सभी जानते हैं कि करण जौहर अपनी फिल्मों में जान-पहचान के चेहरों को ही मौका देते रहे हैं, फर्क बस इतना था कि जो बात बोलने की हिम्मत कोई नहीं दिखा पाया वो कंगना ने दिखाई।
सभी जानते हैं कि करण जौहर अपनी फिल्मों में जान-पहचान के चेहरों को ही मौका देते रहे हैं, फर्क बस इतना था कि जो बात बोलने की हिम्मत कोई नहीं दिखा पाया वो कंगना ने दिखाई।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन और करण जौहर
और कुछ ऐसा ही रवैया करण जौहर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनाया। करण जौहर हमेशा से ही ऐश्वर्या के साथ काम करने के सपने देखते थे और जब वो सपना पूरा हुआ तो उन्होंने ऐश के साथ ऐसा किया कि दोनों के बीच बोलचाल ही खत्म हो गई।
आखिर इसके पीछे की वजह क्या है ? क्या नए स्टार्स के चक्कर में वो बड़ी हीरोइनों से पंगा ले रहे हैं या वो उगते सूरज को सलाम कर रहे हैं।
आखिर इसके पीछे की वजह क्या है ? क्या नए स्टार्स के चक्कर में वो बड़ी हीरोइनों से पंगा ले रहे हैं या वो उगते सूरज को सलाम कर रहे हैं।