{"_id":"5c2dde81bdec2256ed2b8f36","slug":"kapil-sharma-show-salman-khan-shoail-shan-share-his-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहेल खान की वजह से सलमान खान की हो गई थी पिटाई, कपिल शर्मा के शो में हुआ खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोहेल खान की वजह से सलमान खान की हो गई थी पिटाई, कपिल शर्मा के शो में हुआ खुलासा
Thu, 03 Jan 2019 03:52 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show
- फोटो : twitter
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो 'द कपिल शर्मा' ऑनएयर हो गया है। पहले एपिसोड में कपिल पुराने अंदाज में ही दर्शकों को हंसाते नजर आए। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। अब शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ रहे हैं। तीनों भाई इस दौरान अपने कई राज खोलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सोनी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा पूछते हैं कि आप लोगों को एक साथ देखते ही कई सवाल मन में आते हैं। ऐसा कभी हुआ कि लड़ाई-झगड़े हुए हैं। जिसके जवाब में सोहेल खान बताते हैं कि जब वो छोटे ते तो एक बार घर के बाहर कुछ फैंस आ गए और गाली देने लगे। वो अटेंशन पाने के लिए ऐसा कर रहे थे। वो नीचे जाकर जब उन्हें रोकने लगे तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद सलमान भाई बचाने पहुंचे लेकिन फैंस ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Jab ladhai ki baat aayi, toh dekhiye Sohail aur Salman ne kaunsi kahaani bataayi! #TheKapilSharmaShow, Sat-Sun raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @trulyedward @banijayasia @BeingSalmanKhan @arbaazSkhan @SohailKhan pic.twitter.com/3fk8e9gTdK
विज्ञापन विज्ञापन— Sony TV (@SonyTV) January 2, 2019
बीते दिनों कपिल शर्मा की शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं वहीं अब उनका शो ऑनएयर हो गया है। पहले एपिसोड में कपिल शर्मा हौसले के साथ नजर आए। एक साल बाद पर्दे पर दिखने के बाद भी कपिल शर्मा के अंदाज और शो में कुछ खास बदलाव नहीं आया। वह अपने पुराने अंदाज में ही दर्शकों को हंसाते नजर आए। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है। बस कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरे देखने को मिले हैं।