{"_id":"5ba9bff9867a557ec15a4ec7","slug":"kannada-actors-darshan-devraj-and-prajwal-injured-in-car-accident-hospitalised","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दर्शन सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दर्शन सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
darshan
साउथ सिनेमा के जाने माने स्टार एक्टर दर्शन, देवराज, देवराज के बेटे प्राजवाल और उनका एक दोस्त कार हादसे में घायल हो गए हैं। सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार अचानक पंचर हो गई, जिसकी वजह से कार ने संतुलन खो दिया और यह एक्सीडेंट हुआ।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो दर्शन की कलाई टूट गई है, जबकि देवराज को छाती की दायीं ओर चोट आई है। जबकि प्राजवाल और उनके दोस्त को गले में चोट आई है। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं और इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें जो चार लोग हादसे में घायल हुए थे उनमें से 3 लोगों का ऑपरेशन किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी चार लोग बेंगलुरू के एक प्राइवेट होटल के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दर्शन की मां मीना ठुगुदीप और पत्नी विजयलक्ष्मी को इस हादसे की खबर लगी दोनों उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गईं।