कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच कंगना कोयंबटूर से 30 किमी दूर स्थित ध्यानलिंग आदिशक्ति आश्रम पहुंचीं और वहां उन्होंने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
कंगना की पूजा करती हुईं ये फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कंगना साड़ी पहने हुए हैं और उनका पूरा ध्यान भोलेनाथ की पूजा में है। बता दें कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का टीजर इस स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस दिन अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज होने वाली है।
कंगना ने मणिकर्णिका में झासी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी ली। इसके अलावा कंगना ने तलवारबाजी भी सीखी और इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। तलवारबाजी सीखने के दौरान कंगना को चोट भी लग गई थी।
बता दें कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग का लंदन शेड्यूल पूरा कर लौटी हैं। बात करें कंगना की तो वह इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।