भारत में टूलकिट विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसके कारण ट्विटर और सरकार के बीच खाई भी बढ़ती जा रही है। लगातार भाजपा और कांग्रेस समर्थक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कथित फर्जी टूलकिट विवाद में ट्विटर से 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
मौका मिलते ही ट्विटर पर भड़कीं कंगना
कांग्रेस ने ट्विटर को आधिकारिक पत्र भेजकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के कथित फर्जी टूलकिट को साझा कर किए गए इन केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट को मेनीपुलेटेड मीडिया की श्रेणी में डालने के लिए कहा है। अब इस मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद से कंगना ट्विटर पर जमकर हमला करती हैं। ऐसे में एक बार फिर मौका मिलने पर वो इस सोशल साइट पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने ट्विटर पर सरकार को धमकाने का आरोप लगाया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'ट्विटर अपनी अभिव्यक्ति की आजादी मांग रहा है। ट्विटर द ग्रेट, संसद का अनिर्वाचित सदस्य, पूरी दुनिया का सर्वोच्च जज, मानवता के नैतिक कम्पास का रक्षक और इस शक्ति को मांगने या जबरदस्ती हासिल करने के लिए उनकी बुनियादी योग्यता या साख क्या है?'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
इसके आगे कंगना ने ट्विटर पर कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 'इस सोशल साइट पर फॉलोवर्स खरीदे और बेचे जाते हैं। ये वही, लोग हैं जो ड्रग्स के शिकार हैं। इस साइट पर हर चीज की कीमत है। ये लोग लालची व्यापारी हैं जो देश चलाना चाहते हैं। क्या सच में हमने ईस्ट इंडिया कंपनी से कुछ नहीं सीखा?'
बता दें कि ट्विटर ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा कि 'वो भारत के लोगों के लिए समर्पित है। वो सरकार से बातचीत जारी रखना चाहता है। इस कोरोना महामारी में ट्विटर ने भारत के लोगों का साथ दिया है। पूरी दुनिया की तरह हम भारत में भी कानून के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गोपनीयता की रक्षा के लिए कड़ाई से नियमों का पालन करेंगे।'
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि कंगना हर तरह के मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। भारत के अंदर से लेकर विदेशी मामलों में भी वो बयानबाजी कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी, जिसकी पिछली बार रिलीज टल गई थी। इसके अलावा वे 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।