फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanisha Mukherji: काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने कर ली गुपचुप शादी? इस तस्वीर को देख फैंस पूछ रहे सवाल

Tue, 04 Jan 2022 04:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Jan 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Kajol Devgan Sister tanisha mukherji secretly married shared photos on social media
तनीषा, काजोल और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी अपनी फिल्मों के बजाए अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। काजोल की बहन की इस तस्वीर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रही इस तस्वीर पर तनीषा के प्रशंसक तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Kajol Devgan Sister tanisha mukherji secretly married shared photos on social media
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो में ऐसा क्या था?
दरअसल तनीषा द्वारा साझा की गई फोटो में उन्होंने अपने पैरों में बिछिया यानी टो रिंग पहनी हुई है। बता दें कि भारत में लड़कियां आमतौर पर शादी के बाद बिछिया पहनती हैं। यही वजह है कि तनीषा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

Kajol Devgan Sister tanisha mukherji secretly married shared photos on social media
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोलर्स ने पूछे ये सवाल
कुछ यूजर्स तनीषा की पोस्ट पर कमेंट कर उनसे लगातार सवाल पूछे जा रहा हैं। एक यूजर लिखा- तुम शादीशुदा हो? अन्य ने लिखा- मुझे लगा ये तुम्हारी मां के पैर हैं। वहीं एक यूजर ने कहा-तुम्हारी शादी हो गई क्या? तुमने बिछिया क्यों पहने हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Devgan Sister tanisha mukherji secretly married shared photos on social media
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा ने कैप्शन में बताई ये बात
तनीषा ने पोस्ट में लिखा- मेरे पैर की उंगलियों में रेत और मेरी आत्मा में समुद्र! मैं हर उस पल की सराहना कर रही हूं जो मैं जी रही हूं! मैंने क्रोशिया टॉप पहनकर नए साल की शुरुआत की जो मैंने खुद बनाया! मैंने लॉकडाउन में खुद को एक नया हुनर सिखाया और एक सीमित जीवन की सारी बेचैनी को इस खूबसूरत रचनात्मक ऊर्जा में बदल दिया!

विज्ञापन
Kajol Devgan Sister tanisha mukherji secretly married shared photos on social media
काजोल, तनिषा और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा ने 2003 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
तनीषा ने 2003 में रिलीज हुई 'Sssshh...' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'नील एन निक्की', 'सरकार', 'टैंगो चार्ली' और 'वन टू थ्री' जैसी फिल्मों में काम किया। 2013 में तनीषा बिग बाॅस के 7वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट गईं थीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed