फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kai po che actor amit sadh tested covid-19 positive actor shares post on social media

कोविड-19: अमित साध हुए कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड सितारे भी आ रहे हैं। हाल ही में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए ये बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। तनीषा के बाद अब ब्रीद और काय पो छे जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अमित साध भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
kai po che actor amit sadh tested covid-19 positive actor shares post on social media
अमित साध - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड सितारे भी आ रहे हैं। हाल ही में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए ये बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। तनीषा के बाद अब ब्रीद और काय पो छे जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अमित साध भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी।

विज्ञापन


कोविड पॉजिटिव हुए अमित साध

अमित साध ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। अमित ने लिखा, ‘कई सावधानियां बरतने के बाद भी, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण हल्के हैं। सारे नियमों का पालन करते हुए मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन करूंगा। मुझे यकीन है कि मैं पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा। कृपया अपना और दूसरों का भी ख्याल रखिए, आप सभी को ढ़ेर सारा प्यार’।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AMIT SADH (@theamitsadh)

kai po che actor amit sadh tested covid-19 positive actor shares post on social media
अमित साध - फोटो : Instagram

लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कि प्रार्थना

अमित साध के इस पोस्ट के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। अमित साध ने 20 अक्तूबर को उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज ब्रीद के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इस सीजन में उनके साथ अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अमित साध ने जब कोरोना की दूसरी लहर आई थी तो उस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

kai po che actor amit sadh tested covid-19 positive actor shares post on social media
अमित साध, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ा था गहरा असर 

इस वक्त दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है, हालांकि अभी से इस वायरस से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हुई थी। कोरोना का गहरा असर मनोरंजन जगत में भी देखने को मिला था। कोरोना की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप्प पड़ गई थी। हालांकि एक लंबे समय के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री दूसरी लहर के बाद अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है, ऐसे में सितारों का कोरोना वायरस की चपेट में आना चिंताजनक है।
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed