फिल्मों से लेकर राजनीति में दमखम दिखाने वालीं जयललिता की आज पुण्यतिथि है। साल 2016 में आज ही के दिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। तमिलनाडु की राजनीति में 'अम्मा' के नाम से मशहूर जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को एक रूढ़िवादी तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। चलिए आज जयललिता की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
साउथ फिल्मों की सुपरस्टार और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने तमिल फिल्मों के अलावा राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया। जन्म के समय जयललिता को उनकी दादी का नाम कोमलावल्ली दिया गया था। बाद में वे जयललिता कहलाईं। जयललिता ने चेन्नै में क्लासिकल म्यूजिक, वेस्टर्न क्लासिकल पियानो और कई तरह के क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली थी। छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता को शुरुआती लोकप्रियता एक नेता के तौर पर नहीं बल्कि अभिनेत्री के तौर पर मिली थी।
3 of 5
जयललिता
- फोटो : सोशल मीडिया
13 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी फिल्म 'एपीसल' से फिल्मी करियर शुरू करने वाली जयललिता ने फेमस तमिल एक्ट्रेस के रूप में नाम कमाया। जयललिता साउथ के सुपरस्टार एमजीआर को अपना गुरु मानती थीं। उनके साथ जयललिता ने 28 फिल्मों में काम किया। तमिल तेलुगु, कन्नड़ और एक हिंदी फिल्म सहित उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। बतौर एक्ट्रेस 1980 में उन्होंने अपनी अंतिम तमिल फिल्म 'थेड़ी वंधा कादला' में काम किया था।
4 of 5
जयललिता
- फोटो : सोशल मीडिया
आय से ज्यादा संपत्ति को लेकर रहीं विवादों में
1996 में बतौर मुख्यमंत्री पांच साल पूरा करने के बाद जयललिता चुनाव की तैयारी में थी कि उसी समय उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में 48 केस दर्ज हुए और उन्हें जेल जाना पड़ा। इस मामले में जब CBI ने उनके घर पर छापा मारा तो 10,500 महंगी साड़ियां मिलीं। यही नहीं, इस छापे में कई किलो सोना और डेढ़ किलो रत्नों से जड़ी कमर की पेटी भी जब्त हुई थी। बतौर मुख्यमंत्री वेतन में एक रुपया लेने वालीं जयललिता के पास सोना-चांदी, इतनी साड़ियां और जूतियां कैसे पहुंचीं, इस तरह के सभी सवाल और इनके जवाब जयललिता के साथ ही चले गए।
5 of 5
कंगना रणौत, जयललिता
- फोटो : ट्विटर-@KanganaTeam
जयललिता की बायोपिक में कंगना रणौत
कंगना रणौत जल्द ही जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नजर आने वाली हैं। कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी है। कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह जयललिता के किरदार में दिखाई दे रही हैं।