जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी कर हो चुकी है और अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही जाह्नवी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगी। हाल ही में जाह्नवी अपनी एक दोस्त के साथ मुंबई के बांद्रा में रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं ।
जाह्नवी जब भी स्पॉट होती हैं तो उनका लुक हमेशा खास होता है। इस बार वह जिम आउटफिट में नजर आई। उन्होंने व्हाइट टी शर्ट और और काले रंग की टाइट्स पहनी हुई हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी जिम आउटफिट में हैंं।
इससे पहले जाह्नवी की अपने पिता बोनी कपूर, बहन खुशी और अंशुला कपूर के साथ तस्वीरें सामने आईं थी। ये सभी लोग मिलकर मुंबई के बांद्रा के एक होटल में डिनर करने पहुंचे थे।
रिपोर्टस के अनुसार, जाह्नवी अपनी कजिन सोनम के संगीत सेरेमनी में अपनी मां श्रीदेवी के गाने मेरे हाथों में नौ नौ चूड़िया और किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की पर डांस परफॉर्म करेंगी।