बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज को भले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत से थोड़ी राहत मिल गई हो लेकिन उनकी आगे की राह फिलहाल आसान नजर नहीं आ रही है। शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस की जमानत का कोर्ट में विरोध किया। ईडी की तरफ से जैकलीन की जमानत याचिका को खारिज करने के लिए कई दलीलें दी गई हैं।
Photos of the Day: रश्मिका ने देसी लुक में ढाया कहर और रकुल का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
2 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालत में ईडी ने कहा कि जांच में एक्ट्रेस ने सहयोग नहीं किया। साथ ही ईडी की तरफ से यह भी कहा गया कि जैकलीन ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। यही नहीं कोर्ट में ईडी ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान जैकलीन देश छोड़ने की भी फिराक में थीं। लेकिन एलओसी जारी होने की वजह से वह नाकाम रहीं।
Diwali 2022: ट्विंकल खन्ना ने फैंस को दी 'धनतेरस' की बधाई, अक्षय संग साझा की प्यारी तस्वीर
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक्ट्रेस को अदालत ने 26 सितंबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन भी मुख्य आरोपी हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ठगी के पैसों का फायदा उठाया है। उन्हें इस मामले में ईडी ने आरोपी बनाया है। वहीं, जैकलीन का कहना है कि इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है वह खुद इस मामले में पीड़ित हैं।
Filmy Wrap: जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ी और सामने आया सलमान का हेल्थ अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में जैकलीन विक्रांत रोणा में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'राम सेतु' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म क्रैक में दिखने वाली हैं।
Naane Varuvean: सिनेमाघरो के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी धनुष की 'नाने वरुवेन', इस दिन अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज