जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड का सबले सुलझा और जमीन से जुड़ा हुआ शख्स कहा जाता है। इस बात को तो हर कोई मानता है लेकिन उनके इस स्वभाव का नजारा तब दिखा जब वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को कंट्रोल करने लगे। जैकी श्रॉफ की शराफत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को जैकी श्रॉफ ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए जैकी ने लिखा- 'लखनऊ ट्रैफिक कंट्रोल'। वीडियो में आप देखेंगे कि जैकी सड़क पर खुद उतरकर लखनऊ के ट्रैफिक को मैनेज कर रहे हैं। जिसे देखकर वहां खड़े लोग हैरान हो जाते हैं।
3 of 4
जैकी श्राॅफ
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, किसी भी सेलिब्रिटी का इस तरह से सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को मैनेज करना आम बात नहीं है। उन्हें अपने नाम की चिंता ज्यादा रहती है। ऐसे में जैकी का किसी आम इंसान की तरह सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को मैनेज करना अपने आप में ही बड़ी बात है। जैकी श्रॉफ इस वक्त संजय दत्त के साथ 'प्रस्थानम' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 'प्रस्थानम' तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है।
4 of 4
जैकी श्रॉफ, आगरा
- फोटो : SELF
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का तेलुगु में भी यही नाम था। इसके अलावा जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे। इसके साथ ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में जैकी अपने ही बेटे टाइगर के साथ दिखेंगे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।