शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से डेब्यू कर रहे हैं। आज ही इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर के बाद फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। फिल्म में ईशान को आमिर नाम दिया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत में ईशान कहते दिख रहे हैं, छोटा सा था मैं जब मां बाप गए.. कार एक्सीडेंट में.. 13 साल का था मैं बड़ा आदमी बनना था मुझे.. ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि फिल्म में आमिर का किरदार निभा रहे ईशान के सपने बड़े हैं। ट्रेलर में ईशान का लुक काफी रफ एंड टफ है। ट्रेलर में ईशान कह रहे हैं.... तू क्या समझेगा प्यार क्या चीज होती है....।
फिल्म को माजिद मजिदी प्रोड्यूस कर रहे हैं जो पहले भी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। यह फिल्म प्यार, जिंदगी और रिश्तों की कहानी है.. जिसे पूरी तरह से मुंबई में ही शूट किया गया है।
फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और फिल्म ने काफी तारीफें भी बटोरी हैं। ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ 23 मार्च को रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर