ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म मराठी मूवी 'सैराट' का रीमेक है। दोनों फिल्म में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के अलावा ईशान और जाह्नवी एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
वो है दोनों का लव अफेयर। अक्सर दोनों को मूवी, लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा जाता है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ईशान और जाह्नवी कार में इंटीमेट होते पाए गए। दोनों करीब ढाई घंटे तक कार में रहे। इसके चलते शूटिंग पर मौजूद क्रू मेंबर को काफी देर तक इंतेजार करना पड़ा।
इसके बाद आधी रात को शूटिंग शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक चली। यह घटना मुंबई फिल्म सिटी में हो रही शूटिंग के दौरान की है। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी को खास हिदायत दी थी कि वो ईशान खट्टर से दूरी बनाएं रखें। लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं।
इसके अलावा फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के एक गांव में भी हुई है। फिल्म के सेट को राजस्थान की तरह बनाया गया है। बता दें कि जहां जाह्नवी की यह पहली फिल्म है वहीं ईशान खट्टर ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डैब्यू किया है। फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए शाहिद ईशान की काफी मदद कर रहे हैं। ईशान की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी हैं। जाह्नवी को 'धड़क' के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रोल मिल गया है। इस फिल्म में जाह्नवी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।