सोशल मीडिया पर इस अफवाह को तेजी से फैलाया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पति पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का टिकट फाइनल होने के बाद उर्मिला के खिलाफ इस अफवाह को दक्षिणपंथी रुझान वाले फेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप्स में बहुत तेजी से फैलाया गया है।
2 of 7
urmila mantodkar
- फोटो : पीटीआई
इन ग्रुप्स में उर्मिला और उनके पति की तस्वीर के साथ ये संदेश शेयर किया जा रहा है कि 'कम ही लोग जानते होंगे कि उर्मिला ने एक पाकिस्तानी से निकाह किया है'। अधिकांश ग्रुप्स में उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ बिल्कुल एक जैसा संदेश लिखा गया है जिसे देखकर लगता है कि लोगों ने ये संदेश कहीं से कॉपी किया है।
3 of 7
urmila mantodkar
- फोटो : पीटीआई
ये जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर भारत प्रशासित कश्मीर से वास्ता रखते हैं, पाकिस्तान से नहीं। उर्मिला मातोंडकर से 9 साल छोटे मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं।
4 of 7
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन के परिवार का कशीदाकारी का काम है लेकिन वो 21 साल की उम्र में मुंबई चले आए थे और मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में 'मिस्टर इंडिया प्रतियोगिया' में भी मोहसिन ने हिस्सा लिया था।
5 of 7
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर
इसके अलावा साल 2009 में आई बॉलीवुड फिल्म 'लक बाई चांस' में भी मोहसिन अख्तर मीर का एक छोटा सा रोल था। बताया जाता है कि साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।