बॉलीवुड के तीनों खान वैसे तो अच्छे दोस्त हैं लिकिन बॉक्स ऑफिस पर ये सभी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
इन तीनों ने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है और आज भी इनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी पड़ता है ये जानने वाली बात है। तीनों खान बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को पटखनी देते रहते हैं। आइए जानते हैं कौन किससे आगे है?
लगता है Khans के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जंग में सलमान और आमिर से शाहरुख कहीं पीछे छूट गए हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल तो हो रही हैं लेकिन सलमान और आमिर की फिल्मों को टक्कर नहीं दे पा रही हैं।
शाहरुख की हैप्पी न्यू इयर ने ग्लोबली करीब 345 करोड का बिजनेस किया था और सलमान की किक ने करीब 380 करोड़ कमाए थे। आमिर की फिल्म PK ने करीब 1000 करोड़ कमाकर दोनों को पीछे छोड़ा था। ये फिल्में आस पास ही रिलीज हुई थीं।
आमिर साल में एक ही फिल्म करते हैं और उनकी कोशिश यही रहती है कि वो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दें। सही मानें तो होता भी ऐसा ही है। बायोपिक दंगल ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने अकेले ही करीब 1850 करोड़ का बिजनेस किया था। सलमान की रेसलिंग पर ही बनी सुलतान ने दंगल के मुकाबले 522 करोड़ कमाए थे।
सलमान की टॉप 3 कमाई करने वाली फिल्में हैं सुलतान (940 करोड़), प्रेम रतन धन पायो (477 करोड़), बजरंगी भाईजान( 600 करोड़ से उपर)।
आमिर की टॉप 3 कमाई करने वाली फिल्मों में दंगल (2335 करोड़), पीके (1000 करोड़ से उपर), धूम 3(लगभग 850 करोड़)। वहीं शाहरुख की कोई भी फिल्म इस आंकड़े के आस पास भी नहीं पहुंची।