बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। शुरू से ही कहा जा रहा था कि ये फिल्म बिहार के 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक होगी लेकिन अब खबर है कि ये फिल्म बायोपिक नहीं महज एक प्रेरणादायी कहानी की तरह पेश की जाएगी।
2 of 4
super 30
- फोटो : twitter
आनंद कुमार की पहचान एक ऐसे गणितज्ञ के रूप में होती है जो आईआईटी सीटों को न जीत पाने वाले वंचित छात्रों को ट्रेन्ड करते हैं लेकिन हाल ही में आनंद कुमार के दावों पर उठे सवालों के बाद गहराते विवाद के चलते मेकर्स ने फिल्म में बदलाव का फैसला कर लिया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं और इसलिए ये फैसला लिया गया है।
'सुपर 30' की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरुर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से बायोपिक नहीं कहा जाएगा। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्टर विकास बहल बना रहे हैं, जो क्वीन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि फिल्म बायोपिक है या नहीं इसका खुलासा समय के साथ हो ही जाएगा।