{"_id":"5aa8f7104f1c1b92778b5696","slug":"here-is-the-truth-of-amitabh-bachchan-s-viral-pic-from-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ नहीं तो आखिर कौन हैं ये शख्स, PHOTO देख हर कोई खा रहा धोखा, जानिए VIRAL सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ नहीं तो आखिर कौन हैं ये शख्स, PHOTO देख हर कोई खा रहा धोखा, जानिए VIRAL सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जैसे ही अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर आई उनके फैंस के बीच खलबली मच गई। चंद घंटों बाद पत्नी जया बच्चन ने जब सामने आकर बताया कि अमितजी की तबीयत ठीक है. तब कही जाकर लोगों की सांस में सांस आई। मगर शाम होते-होते सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल होने लगी। उसे अमिताभ के 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में निभाए किरदार की तस्वीर बताया जा रहा है।
पिचके गालों के साथ आंखों में गोल चश्मा लगाए बेहद कमजोर नजर आ रहे इस शख्स के चेहरे को झुर्रियों ने घेर रखा है। अमिताभ की शक्ल से मिलते-जुलते इस चेहरे को देखकर एकबारगी कोई भी धोखा खा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि एकदम देसी-देहाती लुक में नजर आ रहे अमिताभ फिल्म में किसी समुद्री डाकू की भूमिका निभा रहे हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स अमिताभ नहीं कोई और है।
Amitabh Bachchan in Thugs of Hindustan pic.twitter.com/8C8m7IPZsg
— GIRISH DUBEY (@DUBEYPoet) March 13, 2018
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फोटो पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। अब जान लीजिए कि इस तस्वीर की सच्चाई क्या है। दरअसल, यह फोटो लीजेंड्री फोटोग्राफर स्टीव मक्करी ने 1981 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्लिक की थी। फोटो में नजर आ रहा शख्स एक अफगानी रिफ्यूजी है। 68 साल के शाहबाज के बारे में बाकि डिटेल्स स्टीव मैककरी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद है। जिसके बाद यह साफ हो जाता है कि फोटो अमिताभ बच्चन की नहीं है। एक्सपर्ट इस तस्वीर को स्टीव के शानदार क्लिक्स में से एक बताते हैं।
A post shared by Steve McCurry (@stevemccurryofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले भी सेट से अमिताभ बच्चन की कुछ फोटो सामने आ चुकी हैं, इसलिए फैंस को भी यकीन हो गया कि यह फोटो सदी के महानायक की है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखकर बताया कि उनकी तबीयत खराब है। अब बिगबी पूरी तरह से ठीक हैं। इस फिल्म में अमिताभ और आमिर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म कटरीना कैफ, फातिमा शेख, इला अरूण भी हैं। फिल्म में आमिर और अमिताभ के लुक लीक हुए हैं।
There will be high octane action scenes in thugs of hindustan.#AamirKhan #AmitabhBachchan #ThugsOfHindostan #KatrinaKaif #FatimaSanaShaikh #yrf @TOHTheFilm @RoyalAamirian @santanu_maji9 @mehdi_nisar1 pic.twitter.com/RduTZdZyzi
— Thugee (@Thugee13) February 24, 2018