अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ के हिंदी टीजर में जिस एक बात की किसी ने आलोचना नहीं की, वह है टीजर में प्रभास के किरदार के लिए सुनाई देने वाली गरजती आवाज और ये आवाज है अभिनेता शरद केलकर की। शरद केलकर की ऐसी ही एक गर्जना इसी महीने बड़े परदे पर और सुनाई देने वाली है। ये कहानी है छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए जान की बाजी लगा देने वाला मांडवा योद्धाओँ की और फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में शिवाजी का किरदार करने वाले अभिनेता शरद केलकर इस बार एक बहुत ही लोमहर्षक किरदार में दिखाई देने वाले हैं।
Har Har Mahadev: ‘जय श्री राम’ के बाद शरद केलकर ने लगाया ‘हर हर महादेव’ का हरकारा, आ रही है ये लोमहर्षक कहानी
मराठी सिनेमा में पहली बार कोई फिल्म अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। 'हर हर महादेव' नाम की इस मराठी फिल्म का यहां मुंबई में सोमवार की शाम ट्रेलर रिलीज किया गया और मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर जिसने भी देखा, वह तालियां बजाए बिना नहीं रह सका। फिल्म 'हर हर महादेव' में छत्रपति महाराज के मांडवा योद्दा बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी है।
80 साल-80 किस्से: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में मिलती थी यह सजा
'बाहुबली' की आवाज बने शरद केलकर ने फिल्म 'हर हर महादेव' में बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। शरद केलकर फिल्म 'तानाजी' में छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा चुके हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म ‘तानाजी’ में मैंने कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा लिया मुझे पता नहीं, ऐसी कौन सी ऊर्जा मुझे मिली जो मैं उस किरदार को निभा पाया। छत्रपति शिवाजी महाराज को समझना और उसे फील करना बहुत बड़ी बात थी। मैं तो उनके चरणों की धूल के बराबर ही नहीं हूं। इस फिल्म में उनका मांडवा बनकर उनकी सेवा कर रहा हूं।'
80 साल-80 किस्से: जब जिंदगी-मौत से लड़ रहे थे अमिताभ, गांधी परिवार की इस हरकत ने रिश्तों में खड़ी की थी दीवार
फिल्म 'हर हर महादेव' में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बाजी प्रभु देशपांडे के नजरिए से कही गई है। फिल्म के लेखक, निर्देशक अभिजीत देशपांडे कहते हैं, 'अब तक छत्रपति महाराज के ऊपर कई फिल्में बन चुकी है लेकिन उनमे बाजी प्रभु देशपांडे का ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता है। हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बाजी प्रभु देशपांडे के दृष्टिकोण से कही है। छत्रपति शिवाजी के जीवन में मांडवा सैनिकों का जो योगदान रहा है, उसके बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है। मांडवा ऐसे योद्धा थे जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपनी जान दे दी। छत्रपति शिवाजी का जो स्वराज का सपना था उसे मांडवा योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर पूरा किया।'
Mulayam Singh Funeral: पिता के जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिषेक बच्चन
इस फिल्म का टीजर शनिवार को रिलीज हुआ जिसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आवाज दी है। फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार सुबोध भावे, शिवाजी महाराज की पत्नी सईबाई भोसले का किरदार सायली संजीव और बाजी प्रभु देशपांडे की पत्नी सोनाबाई प्रभु देशपांडे की भूमिका अमृता खानविलकर ने निभाई है। सुबोध भावे कहते हैं, '22 साल पहले एक फिल्म के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के लिए मैंने ऑडिशन दिया था तब, मैं रिजेक्ट हो गया था। आज मुझे इस चरित्र को निभाने का मौका मिला है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मेरा जन्म महाराष्ट्र की उस धरती पर हुआ, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज पैदा हुए थे।'