हंसल मेहता निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओमेर्टा' 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। जिसे लेकर हंसल मेहता काफी उत्साहित हैं। फिल्म रिलीज के बाद हंसल मेहता अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे और यह कोई फिल्म नहीं होगी।
नेशनल पुरस्कार विजेता ये डायरेक्टर अब करेंगे इस 'स्कैम' का खुलासा, ट्वीट कर खुद बताया
2013 में फिल्म 'शाहिद' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक हंसल मेहता अब एक वेब सीरीज बनाएंगे। इसका नाम 'द स्कैम' होगा। एप्लॉज एंटरटेंमेंट के सीईओ समीर नायर ने ट्वीट किया, 'इसके (वेब सीरीज) निर्माण को लेकर उत्साहित हूं। हंसल मेहता आपका स्वागत है। 'द स्कैम', सुचेता दलाल।'
It’s based on the book written by Sucheta & Debashis so no secret there. Hansal leads the screenwriting & writers room so you’ll hear more names soon... #RespectTheWriters pic.twitter.com/cxafrwIvOX
जिसके बाद हंसल मेहता ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'धन्यवाद समीर। मैं बेहद उत्साहित हूं कि हम यह कहानी सुनाने जा रहे हैं। 'द स्कैम'।' बता दें कि 'द स्कैम' सुचेता दलाल और देबाशीष बसु द्वारा लिखी गई पुस्तक पर आधारित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज के पहले सीजन में 10 एपिसोड होंगे, जो भारतीय शेयर बाजार के एक सबसे बड़े वित्तीय घोटाले पर आधारित है।
Thank you Sameer. I’m so excited that we’re telling this story. #TheScam https://t.co/K4Jze5eYjR
इससे पहले हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'ओमेर्टा' की स्क्रीनिंग हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रखी गई। इस दौरान दुनियाभर से क्रिटिक्स और सिनेमाप्रेमी मौजूद रहे। फिल्म फेस्टिवल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से हंसल मेहता बहुत खुश हैं। 'ओमेर्टा' पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। राजकुमार राव इसमें आतंकवादी का किरदार निभा रहे हैं।