गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में दर्जनों हिंदी फिल्म का हिस्सा रहे हैं। गोगा कपूर का असली नाम रविंदर कपूर था। गोगा कपूर का जन्म 15 दिसंबर 1940 में हुआ था। 3 मार्च 2011 में गोगा कपूर का निधन हो गया। निधन के समय वह 70 साल के थे। रविंदर कपूर की जयंती के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
गोगा कपूर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। कयामत से कयामत तक में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इसके अलावा पत्थर के फूल, कभी हां कभी ना, मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों की भूमिका अविस्मरणीय है। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने बहुत से इंग्लिश प्ले किए। जिसके बाद थिएटर में उनकी महारत देखकर जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री से बुलावा आ गया। गोगा कपूर ने वर्ष 1971 में फिल्म जलवा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
3 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
बीआर चोपड़ा की महाभारत तो आपको याद ही होगी। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इसी शो में गोगा कपूर मजर आए कंस बनकर।
4 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
गोगा कपूर कंस बनकर इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उन्हें असली का कंस मानने लगे। वो जहां भी जाते लोग उनसे सवाल पूछते आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया? इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात कंस के रूप में मशहूर कर दिया।
5 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter
मनमोहन देसाई की फिल्म तूफान में भी गोगा कपूर डाकू शैतान सिंह के किरदार में नजर आए। ये किरदार भी काफी भयानक था। लोग शैतान सिंह को देखकर डरने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाया। गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया।