Priyanka Chopra: मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर बोलीं- मिस करती हूं
अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीन ड्राइव पर बाहें फैला कर खड़ी हैं और कैमरे की ओर देखकर मुंह भी चिढ़ा रही हैं। इसके बाद वीडियो में इसी मौके की कुछ तस्वीरों को भी जोड़ा गया, जिसमें अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक पुराने अड्डा पर रुकना भले ही सिर्फ एक मिनट के लिए मुंबई, मैंने तुम्हें मिस किया! अब काम पर वापस।'
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
यह भी पढ़ें: Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के बीच कुछ फोटोज शेयर की थीं, जो घर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ड्रिंक का गिलास हाथ में लिए नजर आई हैं। इन फोटोज प्रियंका का लुक भी काफी अमेजिंग हैं। वह काफी सुंदर लग रही हैं। दोनों तस्वीरों में प्रियंका ने कैमरे से दूसरी ओर देखकर पोज दिया था।
यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का टीजर रिलीज, लोग बोले- ये क्या बना दिया
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 'सिटाडेल' की शूटिंग खत्म की है, जो उनकी डेब्यू वेब सीरीज है और जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसर सेक्शन्स' में नजर आईं थीं।