बॉलीवुड सितारों के लिए फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। कभी-कभी ये दीवानगी इतनी बढ़ जाती है कि खुद फिल्मी सितारे भी डर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर
वरुण धवन के साथ...
वरुण धवन लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। उनकी चॉकलेटी ब्वॉय इमेज की लड़कियां दीवानी हैं। उनकी एक ऐसी ही दीवानी लड़की ने वरुण के लिए सभी हदें पार कर डालीं।
रायपुर की रहने वाली एक लड़की ने वरुण से मिलने के लिए अपना घर छोड़ भाग आई। अदिति सुराना नाम की इस लड़की को कंजुरमार्ग स्टेशन से पकड़ा गया।
पुलिस काफी समय से अदिति को ढूंढ रही थी। जब अदिति के घर से भागने की वजह पुलिस वालों को पता चली तो वो भी हैरान रह गए। पुलिस ने अदिति का दिल न तोड़ते हुए वरुण से उसकी मुलाकात करवाई।
वरुण को जैसे ही पता चला कि अदिति उनसे मिलने के लिए अपने घर से भाई आईं तो वो घबरा गए। वरुण एक घंटे तक अदिति को समझाते रहे कि उन्होंने जो रास्ता अपनाया वो काफी गलत है। वहीं अदिति अपने फेवरेट एक्टर वरुण से मिलकर सातवें आसमान पर थीं।