संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'देवदास' पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। इस बीच नवीनतम चर्चा यह है कि आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।
2 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की शुरुआत में गंगूबाई काठियावाड़ी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रीमियर हो चुके हैं। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन भी पा चुकी है। केवल तारीफ ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने विदेशी मार्केट में बिजनेस भी अच्छा किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय बेल्ट में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसने विदेशों में 7.50 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई के अलावा एसएस राजामौली की पीरियड ड्रामा आरआरआर के ऑस्कर में भेजे जाने की चर्चा जोरों पर है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती है। बता दें कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 10वीं फिल्म है। इससे पहले वह खामोशी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, सांवरिया, गुजारिश, राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में बना चुके हैं।
4 of 4
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल वह नेटफ्लिक्स के लिए 'हीरामंडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह 2023 में अपनी अगली बैजू बावरा के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं, आलिया की बात करें तो, वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।