फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: नोएडा के मॉल में रुकी गदर 2 की स्क्रीनिंग, दर्शकों के हंगामे पर थिएटर ने दिया पैसे लौटाने का आश्वासन

Mon, 14 Aug 2023 11:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Aug 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
gadar 2 screening in noida halted due to technical issue fans to get refund sunny deol amisha patel utkarsh
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो वहीं कुछ के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है। रिलीज डे पर इस फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था। वहीं तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 15 अगस्त तक उम्मीद जताई जा रही है फिल्म 175 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। हालांकि, जिन लोगों ने रविवार के लिए नोएडा के लॉजिक्स मॉल के थिएटर में टिकट बुक किए थे, उन्हें एक खराब अनुभव से गुजरना पड़ा। 

gadar 2 screening in noida halted due to technical issue fans to get refund sunny deol amisha patel utkarsh
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल लोगों को गदर 2 बहुत पसंद आ रही है और यही वजह है कि इसके टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इसी बीच नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लोग गदर 2 पूरी नहीं देख पाए। दरअसल इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान स्क्रीन प्रोजेक्टर कई बार बंद हुआ और इसके बाद दर्शकों में हंगामा मच गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी बुलाया गया। प्रोजेक्टर की खराबी के कारण दर्शक 'गदर 2' का आनंद नहीं ले सके और थिएटर ने फिल्म देखने वालों को उनके पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। 


इसे भी पढ़ें- Ghoomer: 'मैंने उनसे काम के प्रति ईमानदारी सीखी है', अभिषेक ने पिता अमिताभ और शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल
gadar 2 screening in noida halted due to technical issue fans to get refund sunny deol amisha patel utkarsh
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 175 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर दिल्ली एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और छोटे शहरों में खासा क्रेज है। 22 साल बाद भी तारा सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gadar 2 screening in noida halted due to technical issue fans to get refund sunny deol amisha patel utkarsh
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।
 
विज्ञापन
gadar 2 screening in noida halted due to technical issue fans to get refund sunny deol amisha patel utkarsh
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' 2001 की फिल्म 'गदर: एक' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा पहली फिल्म की अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए, निर्देशक अनिल शर्मा ने ट्वीट किया, 'जब ईश्वर की कृपा होती है, तब ऐसा प्यार मिलता है...आप सभी का धन्यवाद...गदर 2 आपकी फिल्म थी, आपके लिए ले के आया, आपने प्यार दिया- एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed