दिलीप कुमार के निधन ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया है। 7 जुलाई की सुबह ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई हर कोई उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिलीप कुमार के घर पहुंचे। शाहरुख खान और धर्मेंद्र सायरा बानो को चुप कराते नजर आए।वहीं महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सायरा बानो को फोन कर उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लिखी चिट्ठी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि, 'दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक थे और वह हिंदी फिल्म प्रेमियों के दिलो दिमाग में ‘राजकुमार’ बने रहेंगे।' मनमोहन सिंह ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की। दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
2 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बता दें कि पत्र में मनमोहन सिंह ने लिखा, 'दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा की किंवदंती थे जो हिंदी सिने प्रेमियों के दिलो दिमाग पर राज करते रहेंगे। वह हिंदी सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक थे जिनका नाम सबसे अधिक बार पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाने को लेकर गिनीज बुक में दर्ज है।' पूर्व प्रधानमंत्री ने दिलीप कुमार के फिल्मी सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
3 of 5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्वीटर
दिलीप कुमार के गुजर जाने से पाकिस्तान में भी शोक मनाया गया। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी कहा कि, 'दिलीप कुमार के निधन से दुखी हूं। उन्होंने एसकेएमटी परियोजना के लिए धन जुटाने में जो मेरी मदद की थी वो मैं कभी भूल नहीं पाउंगा। इस परियोजना के शुरुआती समय में पहले 10 प्रतिशत धन जुटाने के लिए और पाकिस्तान व लंदन में उनकी उपस्थिति ने हमारी काफी मदद की थी। इसके अलावा मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार सबसे महान और सबसे बहुमुखी अभिनेता थे'।
4 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 7 जुलाई की शाम को दिलीप कुमार को सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अपने सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। फैंस को काबू करने के लिए पुलिस को बैरिकैडिंग करनी पड़ी। उनके निधन से सायरा बानो टूट गईं और हर कोई उन्हें ढांढस बंधा रहा था।
5 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।