फिल्म इंडस्ट्री चकाचौंध के साथ साथ दर्दनाक दास्तानों से भी भरी है। आज जो स्टार सफलता के चरम पर है कल लोग उस भूल जाएंगे और अभी तक ऐसा ही होता आया है। सिनेमा के सौ सालों में कई बड़े स्टार हुए जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया लेकिन कुछ अचानक ही गुमनामी में चले गए तो कुछ दर्दभरी जिंदगी जीकर इस दुनिया से रुखसत हो गए। ऐसी ही एक हीरोइन रहीं प्रिया राजवंश।
जबरदस्त हुस्न और एक्टिंग की मलिका प्रिया राजवंश ने फिल्में तो ज्यादा नहीं कीं लेकिन अपनी दिलकश आवाज और एक्टिंग की वजह से उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। निर्देशक चेतन आनंद तो उन पर कुछ ज्यादा ही फिदा हो गए थे।
प्रिया राजवंश के फिल्मों में आने की कहानी भी किसी परियों की कथा से कम नहीं थी। 22 साल की प्रिया उस वक्त लंदन में रह रहीं थीं जब एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींची जो खूब वायरल हुई। ये तस्वीर एक्टर देव आनंद के भाई चेतन आनंद तक भी पहुंची और वो देखते ही प्रिया के दीवाने हो गए। उन दिनों वो अपनी फिल्म 'हकीकत' के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और उन्होंने फिल्म के लिए प्रिया को साइन कर लिया।
4 of 8
bollywood flashback priya rajvansh
धीरे-धीरे दोनो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वो वक्त भी आया जब प्रिया और चेतन आनंद लिव-इन में रहने लगे। प्रिया और चेतन आनंद एक-दूसरे के इस कदर दीवाने थे कि प्रिया ने सिर्फ और सिर्फ चेतन आनंद की फिल्मों में काम कियाा और चेतन भी सिर्फ और सिर्फ प्रिया को ही अपनी हीरोइन बनाते थे।
कई बार तो इस बात पर चेतन आनंद का बाकी लोगों के साथ विवाद भी हुआ। बाकी निर्देशक इस बात से सहमत नहीं थे कि चेतन अपनी हर फिल्म के लिए प्रिया राजवंश को ही लें, लेकिन चेतन को प्रिया के आगे और कोई हीरोइन दिखती ही नहीं थी। यहां तक कि फिल्म 'गाइड' में भी चेतन चाहते थे कि उनके भाई देव आनंद के साथ वहीदा रहमान की जगह प्रिया राजवंश हो। वो बात अलग है कि देव आनंद ने वहीदा को ही फिल्म में लिया।