फिल्म टाइगर जिंदा है देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कमाल करने की फिराक में है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि फिल्म दर्शकों को भी बहुत पसंद आई। फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए इसे रूस में भी रिलीज किया जा रहा है।
जी हां, बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है अब रूस में बड़ा धमाल करने जा रही है। ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड की कोई फिल्म रूस में फिल्म 70 स्क्रीन पर लगेगी। बता दें कि टाइगर जिंदा है बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जो इतने बड़े स्तर पर रिलीज होगी।
रूस में ये फिल्म 15 फरवरी यानि कि वैलेंटाइन डे के अगले दिन रिलीज होगी ऐसे में फिल्म के मोटी कमाई होने की भी उम्मीद है। आपको यह भी बता दें कि रूस में फिल्म पैडमैन को 9 फरवरी को ही रिलीज किया जाएगा। जी हां, बॉलीवुड में यह भी पहली बार है जब भारतीय सिनेमा के साथ रूसी सिनेमा पर भी एक ही दिन फिल्म रिलीज हो रही है।
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी। फिल्म ने भारत में करोड़ों का कलेक्शन किया है। अब फिल्म रूस में भी धमाल करने की फिराक में है।
बहरहाल सलमान खान अपनी आने वाली तीन फिल्मों में भी बिजी है। जिसमें रेस 3, भारत और दबंग 3 शामिल है। फिल्म भारत को अली अब्बास, रेस 3 को कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा और फिल्म दबंग 3 को सलमान के छोटे भाई अरबाज खान डायरेक्ट कर रहे हैं।