50 के आमिर: देखिए फिफ्टी शेड्स ऑफ आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने कुछ करीबी दोस्तों और मीडिया के बीच एक दिन पहले ही पचासवां जन्मदिन मना लिया।
50 के आमिर: देखिए फिफ्टी शेड्स ऑफ आमिर खान
कहा जाता है कि आमिर भले ही कम फिल्में करते हों लेकिन वो जो भी फिल्म करते हैं, उसमें जान लगा देते हैं। आमिर हर सीन पर गहराई से चर्चा करते हैं और जिस सीन से संतुष्ट नहीं होते, उसे बदलवा तक देते हैं।
50 के आमिर: देखिए फिफ्टी शेड्स ऑफ आमिर खान
बहुत कम लोगों को पता होगा कि आमिर खान मौलाना अबुल कलाम आजाद के वंशज हैं और भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ जाकिर हुसैन के भी वंशज हैं। इतना ही नहीं आमिर डॉ नजमा हेपतुल्ला के भतीजे है।
50 के आमिर: देखिए फिफ्टी शेड्स ऑफ आमिर खान
आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म यादों की बारात में बतौर बाल कलाकार के रूप में रखा। ये फिल्म 1973 में आई थी।
50 के आमिर: देखिए फिफ्टी शेड्स ऑफ आमिर खान
सही मायनों में आमिर का कैरियर 1984 में शुरु हुआ जब उन्होंने पहली फिल्म 'होली' साइन की। केतन मेहता की ये फिल्म फ्लॉप हो गई और 1988 में आमिर को 'कयामत से कयामत तक' के जरिए पहली सफलता मिली।