फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति, कर गए आपत्तिजनक कमेंट

Thu, 05 Jan 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Farhan Azmi lashes out at Esha Gupta with a shocking remark
आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी हाल ही में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के एक कमेंट पर भड़क गए और उनके लिए कुछ आपत्तिजनक बात बोल गए। दरअसल फरहान आजमी के पिता और सपा नेता अबू आजमी ने कुछ दिन पहले बेंगलुरू में लड़कियों के साथ हुई बदतमीजी पर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने लड़कियों से छेड़छाड़ के लिए उनके कपड़ों को जिम्मेदार बताया।

इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति, कर गए आपत्तिजनक कमेंट

Farhan Azmi lashes out at Esha Gupta with a shocking remark
- फोटो : self
अबू आजमी का ये बयान ईशा गुप्ता को रास नहीं आया और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अनजाने में तुम जैसे मूर्ख को पैदा करने के लिए एक महिला जिम्मेदार है अबू आजमी और वो भी इसके लिए खुद को दोषी मान रही होगी।'

इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति, कर गए आपत्तिजनक कमेंट

Farhan Azmi lashes out at Esha Gupta with a shocking remark
बस फिर क्या था ईशा का ये ट्वीट देख अबू आजमी के बेटे और आयशा टाकिया के पति फरहान भड़क गए और ईशा की एक टॉपलेस तस्वीर को रीट्वीट की जिस पर लिखा हुआ था,' आप खुद को आईने में देखिए और बताइए कि फिल्मों के जरिए आप समाज को क्या नंगापन दे रही हैं।'

इसके बाद फरहान आजमी ने लिखा, 'ईशा अबू आजमी को जन्म देने वाली मेरी दादी है, जो खुद को डिफेंड करने लिए हमारे बीच नहीं हैं। वो आपसे से कहीं ज्यादा सम्मानित थीं। तन बेचकर दो रोटी जो कमाए उसे हम वेश्या नाम देकर ज़लील करते हैं,दूसरी ओर तन की नुमाइश कर करोड़ों कमाने वालों को सम्मानित क्यूँ ईशा गुप्ता ?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति, कर गए आपत्तिजनक कमेंट

Farhan Azmi lashes out at Esha Gupta with a shocking remark
ईशा ने फरहान के इस कमेंट पर कुछ नहीं कहा लेकिन फरहान यहीं नहीं रुके और आगे उन्होंने लिखा, 'महिलाओं को आर्ट की आड़ में कभी तंदूरी मुरग़ी तो कभी झंडू बाम कहा जाता, उसी गीत पर सोसायटी के शुभचिंतक विदेशी शराब की चुस्कियाँ लेते हैं..तब? बाप नन्ही बेटी की इज़्ज़त लूट रहा है,पड़ौसी बहन की,पुलिस नाकाम बैठी है, कोर्ट गवाह ढूँढ रहे हैं..और मीडिया टी.आर.पी. ढोंगी हैं हम सब, मानलो!
विज्ञापन

इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति, कर गए आपत्तिजनक कमेंट

Farhan Azmi lashes out at Esha Gupta with a shocking remark
बता दें कि फरहान के पिता और सपा नेता अबू आजमी ने बेंगलुरू वाली घटना पर बयान दिया था कि लड़कियों के साथ बदतमीजी के लिए उनका पहनावा जिम्मेदार है। जहां पेट्रोल होगा वहां आग तो लगेगी ही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed