#MeToo में डायरेक्टर साजिद खान भी नपे। उन पर यौन शोषण के आरोप लगने से बॉलीवुड में बड़ा हंगामा मच गया था। ऐसे में साजिद को फिल्म हाउसफुल 4 से हाथ धोना पड़ा। उन पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। बता दें कि साजिद की बहन और डायरेक्टर फराह खान एक इवेंट में साजिद पर लगे आरोप पर बोलने से बचती नजर आईं..
2 of 4
Farah Khan and Shahrukh Khan
बता दें कि बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में फराह खान ने शिरकत की थी। इस इवेंट में अमिताभ, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और मनीष पॉल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जब फराह से भाई साजिद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर सवाल किया तो वो वहां से यह कहकर निकल गईं 'अब हमे चलना चाहिए।'
इससे पहले भाई पर यौन शोषण के आरोप लगने पर फराह ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था 'यह समय मेरे परिवार के लिए आहत करने वाला है और हमे मुश्किल दौर में संभलकर काम करने की जरूरत है, अगर मेरे भाई साजिद ने ऐसा किया है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी क्योंकि मैं इस तरह के बर्ताव के लिए उसका साथ नहीं दूंगी और मैं आहत हुईं महिलाओं के साथ हूं।'
बता दें कि साजिद खान ने भी अपने ऊपर लगे आरोपो को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था 'मुझ पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं, इसके बाद मेरे परिवार, फिल्म हाउसफुल 4 के निर्माता और पूरी स्टारकास्ट पर भी दबाव बनाया गया, इसलिए मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और फिल्म से खुद को दूर करता हूं, जब तक मैं अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित नहीं कर देता मीडिया से गुजारिश है कि बिना सच जाने कोई फैसला ना ले।'