बिग बॉस का सीजन 11 काफी
रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। फिनाले से पहले चौंकाने वाली खबर मिल रही है। नॉमीनेशन में सेफ हुए दोनों कंटेस्टेंट पर ही बेघर होने की तलवार है। जानिए, आगे की स्लाइड में ऐसा क्यों..
गौरतलब है कि इस सप्ताह हिना,शिल्पा, विकास और लव नॉमिनेट हुए हैं और नॉमीनेशन से सेफ होकर आकाश ददलानी ओर पुनीश शर्मा काफी खुश हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार इस वीक वोटिंग लाइन को बंद रखा गया है। यानी फिलहाल नोमिनेशन हुआ है। वोटिंग बंद है।
खबर है कि टिकेट टू फिनाले वीक के टास्क के ट्विस्ट के अनुसार इस घर से बेघर होने का कार्य पूरा किया जाएगा। बता दें कि बिग बॉस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है जिसमें आकाश और पुनीश का फोटो नहीं है। जिससे साबित हो रहा है कि आकाश और पुनीश की बारी घर से बेघर होने की है।
घर में केवल अब छह कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं जिनमें से इनके टॉप 4 में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जी हां, इन चार में पहला नाम मास्टरमाइंड विकास गुप्ता और घर में अंहकारी कही जाने वाली हिना खान, पूर्व अंगूरी भाभी यानि कि शिल्पा शिंदे और शो में फर्श से अर्श पर पहुंचने वाले लव त्यागी का टॉप 4 में जाना तय माना जा रहा है।
बता दें कि घर से बेघर होने के लिए लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमीनेट हुए थे। लेकिन लव से कम वोट मिलने की वजह से प्रियांक को एक बार फिर बाहर जाना पड़ा। इससे पहले उन्हें आकाश से हाथापाई करने के चलते बेघर होना पड़ा था। बता दें कि अभी तक के माहौल को देखते हुए शिल्पा के शो के जीतने के ज्यादा चांस हैं।