एक लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे बॉबी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। बॉबी देओल ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'लिवा में शूटिंग का आखिरी दिन, रेत और धूप में शूटिंग करना मजेदार रहा।'
बॉबी देओल ने अबू धाबी से शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, सलमान की तस्वीर से निगाहें हटाना मुश्किल
वहीं, जैकलिन फर्नांडीज ने फिल्म 'रेस-3' के लीड हीरो और को-प्रोड्यूजर सलमान खान की यह तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी 'मस्क्युलर बॉडी' देखकर लोग इतने इंप्रेस हुए कि 24 घंटे के अंदर इस फोटो को साढ़े आठ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बॉबी देओल ने भले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली हो, मगर अबू धाबी में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग जारी है। खबर है कि 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्म 'रेस-3' में कुछ एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी जिसके लिए वह अबू धाबी में इसकी शूटिंग भी करेंगी। फिलहाल वह किसी फोटोशूट के सिलसिले में कतर की राजधानी दोहा में हैं।
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on