{"_id":"5a28fdd24f1c1b3c3d8bc03b","slug":"diya-mirza-said-that-she-dont-use-sanitary-napkins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल पर दिया मिर्जा का ताजा खुलासा चौंकाने वाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल पर दिया मिर्जा का ताजा खुलासा चौंकाने वाला
Thu, 07 Dec 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की ओर से सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त की गई दिया मिर्जा हमेशा से ही पर्यावरण और प्रदूषण को लेकर बातें करती रही हैं। वो इनसे जुड़े कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं। सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किए जाने के बाद हाल ही में उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा पर बातचीत की।
2 of 4
दिया ने बताया कि वह उन सभी चीजों का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दिया कहती हैं कि ऐसी ही एक अहम चीज है सैनिटरी नैपकिन जो पर्यावरण को तेजी से प्रदूषित कर रही है इसलिए उन्होंने सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।
3 of 4
दिया मिर्जा ने बताया- 'हमारे देश में स्त्रियों की स्वास्थ सुरक्षा के लिए उपलब्ध सैनिटरी नैपकीन और डाइपर बहुत बड़े पैमाने पर पर्यावरण और वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं इसलिए मैं अपने पीरियड्स के दिनों में सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हूं। एक एक्टर होने के नाते मेरा यह कहना बहुत बड़ी बात है क्योंकि हम सैनिटरी नैपकिन का प्रचार भी करते हैं। मुझे जब भी कभी सैनिटरी नैपकिन के प्रचार के लिए कोई ऑफर आता भी है तो मैं साफ इनकार कर देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिया ने बताया- 'अब मैंने सैनिटरी नैपकिन की जगह 100 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले बायोडिग्रेडबल नैपकिन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हमारे देश में सदियों से महिलाएं पीरियड्स के दिनों में कॉटन का उपयोग करती थीं, लेकिन अब नई तकनीक की वजह से ऐसी चीजें आ गई हैं जो पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचाएं।' उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वो भी अब बायोडिग्रेडबल नैपकिन का ही इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।