Bobby Deol: मां प्रकाश कौर के साथ नजर आए अभिनेता बॉबी देओल, गुलाबी पगड़ी में वायरल हुई तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल बीते कई समय से अपनी सीरीज आश्रम को लेकर चर्चा में बने हुए थे। सीरीज में एक्टर का अभिनय लोगों को खूब पसंद आया। यही वजह है कि उनकी इस सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल बीते कई समय से अपनी सीरीज आश्रम को लेकर चर्चा में बने हुए थे। सीरीज में एक्टर का अभिनय लोगों को खूब पसंद आया। यही वजह है कि उनकी इस सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय कोई सीरीज या फिल्म नहीं बल्कि एक्टर की एक तस्वीर है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अभिनेता ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस अनदेखी तस्वीर में मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। दरअसल, यह तस्वीर तब की है जब प्रकाश कौर सेट पर बॉबी देओल से मिलने गई थीं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के सामने आते ही यह काफी वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर एक्टर ने दो फोटोज शेयर कीं हैं, जिसे देख मां-बेटे की बॉन्डिंग के चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि बॉबी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। सामने आई तस्वीर में बॉबी देओल गुलाबी रंग की की पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पठानी सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। पहली तस्वीर में प्रकाश कौर कैमरे के सामने मुस्कुराती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों कुछ बात करते नजर आ रहे हैं।