कोरोना वायरस की तीसरी लहर तेजी से देशभर में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या रोजाना एक लाख से ज्यादा हो गई है, जिस वजह से स्थिति ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। कुछ दिनों में ही कई सेलेब्स कोरोना वायरस की वजह से घर में कैद हो गए हैं। बीते साल भी यही स्थिति देखने को मिली थी। कोरोना की दूसरी लहर में कई स्टार्स इस वायरस के चपेट में आए थे। उन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद एक्ट्रेस लंबे समय तक अपने घर में ही क्वारंटाइन थीं। वहीं, अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उन्होंने कोविड का सामना किया।
Deepika Padukone: कोविड के बाद दीपिका पादुकोण को लेना पड़ा था दो महीने का ब्रेक, एक्ट्रेस बोलीं- खुद को पहचान पाना मुश्किल था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन