{"_id":"5df4dd388ebc3e881b4c299d","slug":"dabangg-3-actress-saiee-manjrekar-looks-like-a-sonali-bendre-fans-said-marry-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' की अभिनेत्री ने साझा की तस्वीर, फैंस बोले- 'सलमान खान से शादी कर लो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' की अभिनेत्री ने साझा की तस्वीर, फैंस बोले- 'सलमान खान से शादी कर लो'
सलमान खान बॉलीवुड में कई नए चेहरों को मौका दे चुके हैं। ऐसे में इस बार उनके साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाली हैं महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर। सई फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गाने रिलीज होने के साथ ही सई की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी बढ़ने लगी है।
Trending Videos
2 of 5
साईं मांजरेकर और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में सई मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सई काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सई की खूबसूरती देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना सोनाली ब्रेंदे से कर दी है। सई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स सई की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सलमान खान के साथ शादी करने की सलाह दे दी है। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि तुम्हें भाई जान से शादी कर लेनी चाहिए।' वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सलमान से शादी कर लो।'
बता दें कि 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान और सई के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, महेश मांजरेकर, अरबाज खान, माही गिल और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दबंग 3 के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' है। ये फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होगी, फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ही करेंगे। वहीं हाल ही में शूटिंग सेट से खुद सलमान खान ने अपना वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। बड़े पर्दे के साथ ही सलमान खान छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 को भी होस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।