फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   close friend of this veteran actress allegedly cheateing

जमीन-जायदाद से शुरू हुआ था इस एक्ट्रेस का रिश्ता, रेप की शिकायत के साथ हुआ खत्म

Sun, 25 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
close friend of this veteran actress allegedly cheateing
jeenat aman
मुंबई में बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस ने एक स्थानीय बिजनेसमैन पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कई बार झूठे वादे कर उनसे पैसे लिए। एक्ट्रेस ने बताया कि आरोपी को उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी और नए रियलिटी इन्वेस्टमेंट को मैनेज करने के लिए रखा था। 
विज्ञापन

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान सरफराज मोहम्मद उर्फ अमन खन्ना (38) के रूप में हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में एक्ट्रेस ने बताया कि सरफराज उर्फ अमन खन्ना ने 2011 से लेकर 2015 के बीच उन्हें करीब 15.4 करोड़ का चुना लगाया है। आरोपी ने उनके और उनके बच्चों के नाम से लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स (अंधेरी, मुंबई) में इन्वेस्टमेंट के तौर पर चार फ्लैट बुक करने के लिए 2 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन उसने कोई फ्लैट बुक नहीं किए और फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि सरफराज से उनकी मुलाकात अगस्त 2011 में तब हुई थी, जब उसने उन्हें नासिक में एक इवेंट के लिए बतौर गेस्ट वहां उपस्थित होने के लिए इनवाइट किया था। इस इवेंट में जाने के लिए सरफराज ने उन्हें  2 से 3 लाख रुपए ऑफर किए थे और इसलिए वह मान गई थीं। इवेंट से निकलने के बाद कार में सरफराज ने उनकी किसी के साथ फोन पर अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत करते सुना और उनकी जमीन के दस्तावेजों का काम करवाने का वादा किया। इसके बाद उसने काम को पूरा करने के लिए शिकायतकर्ता से 6.5 लाख रुपए यह कहकर मांगे कि जमीन का बकाया टैक्स भरना है और दोनों के बीच ये लेन-देन का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ समय के बाद वह किसी न किसी बहाने उनसे आए दिन पैसे ऐंठने लगा। 
विज्ञापन

सरफराज के वकील ने एक्ट्रेस के सारे इल्जामों को खारिज करते हुए कहा, 'एक्ट्रेस और सरफराज के बीच पैसों का लेन-देन इसलिए था क्योंकि उसने एक्ट्रेस को अपनी रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर का पद देकर बिजनेस पार्टनर बनाया था और जहां तक रेप की बात है ये दोनों पति-पत्नी हैं, इसलिए दोनों के बीच किसी भी तरह से रेप का सवाल ही पैदा नहीं होता। रेप का इल्जाम लगाकर इस मामले को सिर्फ उलझाने की कोशिश की जा रही है।' 

अपनी शिकायत में उस एक्ट्रेस ने सरफराज को सिर्फ एक दोस्त बताया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि सरफराज ने 2016 में अचानक उन्हें फर्जी निकाहनामा थमा दिया। इसके बाद वह उन्हें धमकाता रहा और उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। बता दें, वेटरन एक्ट्रेस द्वारा जुहू पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बिजनेसमैन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed