Throwback Thursday: इस हीरोइन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे तीन लाख लोग, जुआरी पति और आशिक से हो गई थीं तंग
रुआन लिंग्यू अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई थीं, जिसमें लिखा था, गॉसिप बहुत डरावनी चीज है। लेकिन ऐसा क्या हुआ की रुआन लिंग्यू ने महज 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। आइए थ्रोबैक थर्सडे में बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा की दुनिया जितनी रंगीन है उतनी ही काली है। इस इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने छोटी उम्र में मौत को गले लगाकर अपने चाहने वालों को हैरान किया है और ऐसा सिर्फ हिंदी सिनेमा में नहीं है। चीन में भी साल 1935 में टॉप अभिनेत्री रुआन लिंग्यू ने महज 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया था। जब अभिनेत्री रुआन लिंग्यू का निधन हुआ था, तब अभिनेत्री की आखिरी यात्रा में तीन लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे। इतना ही नहीं, अभिनेत्री का अंतिम संस्कार करने में भी आठ दिन का समय लग गया था। रुआन लिंग्यू ने निजी जिंदगी में काफी संघर्षों का सामना किया। रुआन लिंग्यू अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई थीं, जिसमें लिखा था, गॉसिप बहुत डरावनी चीज है। लेकिन ऐसा क्या हुआ की रुआन लिंग्यू ने महज 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। आइए थ्रीबैक थर्सडे में बताते हैं।
छोटी उम्र में पिता को खोया
रुआन लिंग्यू का जन्म 26 अप्रैल 1910 में चीन के शंघाई में हुआ था। उनकी मां हाउस वाइफ थीं और पिता पेट्रोलियम कंपनी में कर्मचारी थे। लेकिन कंपनी में हुए एक हादसे में उनका निधन हो गया। तब रुआन महज छह साल की थीं। रुआन की सारी जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। रुआन की मां लोगों के घरों में काम करके अपनी बेटी का गुजारा करती थीं और इसी वजह से उन्होंने जब अपनी बेटी रुआन को स्कूल भेजा तो किसी को भी यह बताने से मना कर दिया था कि उनकी मां नौकरानी है।
एक विज्ञापन ने बदली जिंदगी
चीन में सिनेमा की शुरुआत साल 1905 में हुई थी। मोशन पिक्चर के शुरु होने के बाद साइलेंट फिल्मों का दौर चला और तब मिंगझिंग कपनी की शुरुआत हुई, जिन्हें कलाकारों की जरूरत थी। उन दिनों कंपनी ने अपनी हीरोइन के लिए एक विज्ञापन छपवाया था, जिसे पढ़कर ही एक दिन रुआन तुरंत स्टूडियो पहुंच गईं, जिसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा। 15 साल की उम्र में रुआन ने सिनेमा की दुनिाया में कदम रखा था और देखते ही देखते वह चीन की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री बन गईं।
प्यार में मिली ठोकर
रुआन का करियर शानदार रहा। लेकिन निजी जिंदगी उनकी बिल्कुल अच्छी नहीं थी। रुआन को झांग दामिन से प्यार हुआ। झांग दामिन उस अमीर परिवार का चौथा बेटा था, जिसके घर में रुआन की मां काम करती थीं। झांग एक जुआरी था और रुआन ही उनके सारे शौक पूरा करने लगी थीं। हालांकि, दोनों की शादी हुई और फिर उन्होंने एक बेटी को गोद भी लिया। लेकिन समय के साथ झांग और ज्यादा बिगड़ गया, जिसके बाद रुआन अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद रुआन का रिश्ता बिजनेस टाइकून टैंग जिशान से रहा, जो अपनी निजी जिंदगी के लिए बदनाम था।
अखबारों में आई प्राइवेट लाइफ
हालांकि, रुआन अपने दूसरे रिश्ते में भी खुश नहीं रह पाईं। रुआन और टैंग के रिश्ते से नाराज झांग ने अपनी पत्नी पर केस कर दिया था, जिसके बाद ही रुआन की निजी जिंदगी अखबारों में आ गई। इतना ही नहीं, झांग दामिन रुआन पर कई आरोप लगा रहा था। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। दूसरी तरफ रुआन के बॉयफ्रेंड जैंग जिशान का रिश्ता भी किसी और अभिनेत्री से चल रहा था, जिससे अभिनेत्री तंग आ गई थीं।
मौत को लगाया गले....
8 मार्च 1935 को रुआन और उनके पति झांग के केस पर सुनवाई होनी थी लेकिन इससे ठीक एक रात पहले रुआन ने ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली और जब अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जाता है कि रुआन की अंतिम यात्रा में तीन लाख लोग पहुंचे थे और कई फैंस ने उस वक्त आत्महत्या तक कर ली थी। रुआन लिंग्यू अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़कर गई थी, जिसमें उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और लिखा था गॉसिप बहुत डरावनी चीज है....