कभी रास्ते में किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के दो दिग्गजों के साथ। हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की। दरअसल, अमिताभ जब कार से निकल रहे थे तभी आमिर से उनकी मुलाकात हो गई। इस मुलाकात के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है।
Jab Amitabh Met Aamir: बीच सड़क पर अचानक हुई अमिताभ और आमिर की मुलाकात, क्या आपने देखी यह वायरल तस्वीर?
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। फोटो में अमिताभ और आमिर एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों अभिनेताओं के चेहरे की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। वायरल तस्वीर में आमिर पिंक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं, तो कार में बैठे अमिताभ हुडी में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, '...और जैसे मैं निकलने ही वाला था...मेरी कार की खिड़की पर दस्तक हुई...यह आमिर थे...भगवान! एक शाम में इतने सारे दिग्गज दोस्त।'
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन और आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म के सेट पर दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। एक साथ बड़े पर्दे पर दो बड़े कलाकारों के आने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इससे पहले दोनों साल 1996 की फिल्म 'रिश्ता' में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।