अभिनेता
सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 में बॉलीवुड शहंशाह
अमिताभ बच्चन ने फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में न काम करने के लिए रेस-3 के डायरेक्टर रेमो डिसूजा को तारीखों का बहाना बनाया और काम करने से मना कर दिया है।
रेस-3 फिल्म सैफ अली खान की फिल्म रेस का तीसरा भाग है। फिल्म में सलमान खान और जैकलिन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान का खुद का पैसा भी लगा है, यानी कि वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने फिल्म के लिए तारीख न मिल पाने के कारण रेस-3 में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म झुंड की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। जिसके कारण उन्होंने कहा कि उनके पास रेस-3 के लिए समय नहीं मिल पायेगा।
बताया जा रहा है कि फिल्म झुंड की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर के महीने में होनी है, वहीं रेस-3 की शूटिंग भी इन्ही दिनों होगी। इसके चलते अमिताभ बच्चन ने रेस-3 में काम करने मना कर दिया है। रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्टेड रेस-3 फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, यूरोप और सिंहापुर में होनी है। 2018 में इस फिल्म की रिलीज होने की संभावना है।