बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की गिनती गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में होती हैं। वहीं सैफ नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं ऐसे में वह अपने लग्जरी लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। कपल को के पास कई लग्जरी कारों के बेहतरीन कलेक्शन है और अब इसी बीच करीना कपूर ने हाल ही में एक और नई कार खरीदी है। इस नई चमचमाती मर्सिडिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन लोग करीना को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Kareena New Car: करीना कपूर ने खरीदी न्यू ब्रांड चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
खरीदी व्हाइट चमचमाती मर्सिडीज
पैपराजी पेज वायरल भयानी से आज एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें करीना कपूर को अपनी न्यू ब्रांड व्हाइट मर्सिडीज एस-क्लास आई से कवर हटाती नजर आ रही हैं। इसके बाद करीना के छोटे बेटे जेह (जहांगीर अली खान) को नैनी के साथ कार में बैठकर निकलते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत तकरीबना 1.60 करोड़ रुपये है।
लोगों ने किया जमकर ट्रोल
करीना कपूर के इस न्यू ब्रांड कार का वीडियो सामने आने के बाद लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोगों को करीना के चेहरे पर स्माइल न होना अच्छा नहीं लगा तो वहीं कई इस पैसे की बर्बादी बताते नजर आए और अपने-अपने हिसाब से नसीहत दे डाली। एक यूजर ने लिखा- मीडिया को दिखाने के लिए भाड़े पर ली है। वहीं दूसरे ने लिखा- इससे अच्छा गरीबों को खाना खिलाओ। इसी तरह से अन्य भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।
Kangana Ranaut: पीएम मोदी के स्मृति चिन्हों की नीलामी में शामिल हुईं कंगना, दो वस्तुओं के लिए लगाई बोली
बात करें वर्क फ्रंट की तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आईं थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही। वहीं सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिलहाल इस फिल्म का कलेक्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है।
Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: निराशाजनक रहा 'विक्रम वेधा' का पहला इतवार, सिर्फ इतनी हुई कमाई