हर किसी का एक उपनाम जरूर होता है। ये नाम बचपन में घरवालों या स्कूल में दोस्तों द्वारा रखा जाता है। आम बातचीत में असली नाम की जगह उपनाम का ही इस्तेमाल होता है। हमारी और आपकी तरह बॉलीवुड के सितारों के भी मजेदार उपनाम हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड सितारों के कुछ फेमस निकनेम।
Bollywood Celebs Nicknames: बॉलीवुड में कोई है 'चिमड़ी' तो कोई 'रेमंड'; जानिए अपने इन पसंदीदा सितारों के 'निक नेम'
अनुष्का शर्मा
अनुष्का को उनके माता-पिता प्यार से 'नुष्केश्वर' कहकर बुलाते थे। हालांकि, उनका नाम छोटा होकर 'नुश्की' पड़ गया। उनके पति विराट कोहली भी उन्हें इसी नाम से संदर्भित करते हैं। इंस्टाग्राम पर अपने एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान, अभिनेत्री से जब उनका उपनाम पूछा गया था, तो उन्हें खुद अपना निकनेम 'नुश्की' बताया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या को घर में प्यार से 'गुल्लू' बुलाते हैं। उनकी नन्द श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सत्र के दौरान इसका खुलासा किया था। एक यूजर ने पूछा "आपने अपने बच्चों को कैसे बताया कि उनकी मामी (ऐश्वर्या) इतनी प्रसिद्ध हैं?" और इस पर नन्द ने उत्तर दिया, "यह मेरे घर में कभी कोई विषय नहीं है। वह घर पर गुल्लू मामी है।"
कपिल शर्मा
कापू, कपिल, कॉमेडी किंग कुछ ऐसे नाम हैं जो कपिल शर्मा को उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा दिए गए हैं। हालांकि, उनके परिवार ने उनका एक अलग उपनाम रखा है। उनके चाहने वाले उन्हें 'टोनी' कहकर बुलाते हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बचपन में काफी गोल-मटोल थीं। उनकी बचपन की तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। भट्ट परिवार उन्हें प्यार से 'आलू-कचालू' कहकर संबोधित करता था। अब भी ज्यादातर लोग उन्हें चिढ़ाने के लिए उन्हें 'आलू' कहकर बुलाते हैं।