बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स से लेकर उनके आउटफिट पर सभी की नजरें होती हैं। हालांकि कई बार उन्हें इन डिजाइनर ड्रेस में ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) का शिकार होते देखा गया है। कभी रैंप वॉक के दौरान तो कभी किसी इवेंट में अपने कपड़ों के चलते अभिनेत्रियों को असहज होना पड़ा। चलिए दिखाते हैं ऐसे ही मौके जब सितारे ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं।
शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, पहनी ऐसी ड्रेस कि हो गईं Oops Moment का शिकार
शिल्पा शेट्टी की यह तस्वीर तब की है जब वह छुट्ट्यां मनाने यूरोप गई थीं। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। शिल्पा क्रूज पर सवार थीं और खुली हवा का आनंद ले रही होती हैं तभी उनकी ड्रेस हवा में उड़ने लगती हैं। शिल्पा तुरंत अपनी ड्रेस को संभालती हैं।
लक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार रैम्प वॉक के दौरान गोल्डन कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। दिव्या ने रैम्प पर वॉक शुरू ही किया था कि पहले उनके पैरों से उनकी स्कर्ट फंस गई, फिर स्कर्ट के साइड से बटन खुल गया। उन्होंने बहुत सूझ-बूझ से काम लिया और तुरंत अपने हाथों को बटन के साइड पर रखकर वॉक को पूरा किया।
नोरा फतेही और विक्की कौशल म्यूजिक वीडियो पछताओगे में नजर आ चुकी हैं। गाने की सक्सेस पार्टी के दौरान विक्की और नोरा स्टेज पर डांज करने लगे। तभी नोरा थोड़ा झुकीं तो वह अपनी ड्रेस को संभालते हुए नजर आईं। नोरा ने अपने ड्रेस को हाथ से पीछे से पकड़ लिया।
मलाइका बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। एक इवेंट में पहुंचीं मलाइका ने नीले रंग का पैंट और कोट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया था। उनका यह टॉप डीप नेक था। मीडिया के सामने मलाइका पोज दे ही रही होती हैं कि उनके क्लीवेज से क्रॉप टॉप खिसक जाता है। जैसे ही मलाइका को इसका अंदाजा होता है वह तुरंत वहां से चली जाती हैं।