{"_id":"593a19014f1c1b51039c859e","slug":"bollywood-actress-ameesha-patel-birthday-special-story-and-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था
Fri, 09 Jun 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमीषा पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। आज अमीषा अपना 41वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दी थी।
फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था
2 of 7
अमीषा पटेल
सनी देओल के साथ अमीषा ने बेहतरीन काम किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लगातार तीन हिट फिल्में देने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमीषा का करियर खराब हो गया।
फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था
3 of 7
अमीषा पटेल
अब अमीषा कम ही फिल्मों में दिखाई देती हैं। हालांकि वो बॉलीवुड में वापसी की कोशिश जरूर कर रही हैं। लेकिन उन्हें सही प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। डायरेक्टर भी उन्हें सेकंड लीड या साइड रोल के तौर पर साइन करते हैं। अमीषा अगर एक लीड एक्ट्रेस की तरह फिल्मों में वापसी करें तो उनके फैंस उन्हें जरूर देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था
4 of 7
अमीषा पटेल
अमीषा ने साल 2005 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मंगल पांडे' में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन उनके करियर के लिए ये अच्छी शुरुआत थी। साल 2007 में अमीषा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद अमीषा ने भूलभुलैया और रेस 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिलीं तो क्या से क्या हो गईं अमीषा पटेल, मां ने भी घर से निकाल दिया था
5 of 7
अमीषा पटेल
लेकिन साइड रोल की वजह से अमीषा को खास पहचान नहीं मिल पाई। जब हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि सफलता उन्हें वहां भी नहीं मिली। अब अमीषा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोल ली है। इस प्रोडक्शन हाउस में अमीषा ने 'देशी मैजिक' नाम की फिल्म बनाई है लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।