अभिनेता परेश रावल अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं मे से एक हेरा फेरी और वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हैं। इन फिल्मों में परेश ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों ही फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में भी वह नजर आने वाले हैं। इस बीच दोनों फिल्म के अगले भाग को लेकर अभिनेता ने बड़ा अपडेट दिया है।
Dia Mirza: दिवाली गिफ्ट्स को मना करने के बाद वीडियो साझा करने पर ट्रोल हुईं दीया, नेटिजन्स ने खूब लगाई फटकार
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हाल ही में एक बातचीत में परेश ने बताया कि वे जल्द ही फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए 68 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रशंसकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी के लिए नया पार्ट बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम है।
3 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई से बात करते हुए परेश ने कहा,“हम दिसंबर में वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और हम इसे अगले साल रिलीज करेंगे। हेरा फेरी 3 भी जल्द ही आएगी। किसी फ्रेंचाइजी फिल्म में अगर कहानी अच्छी नहीं है तो वह जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसा हंगामा 2 के साथ हुआ। हंगामा एक अच्छी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन भाग दो ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जब आपके पास कोई लोकप्रिय किरदार या फिल्म हो तो आपको कुछ अलग करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप कोई फ्रेंचाइजी बना रहे हैं तो आपको मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी जैसा कुछ बनाना चाहिए। यह एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है।''
4 of 5
अक्षय-सुनील-परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी पहली हेरा फेरी फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार भी थे। फिल्म में तीनों अभिनेताओं के किरदारों को काफी पसंद किया गया था। यह तिकड़ी 2006 में सीक्वल फिर हेरा फेरी के साथ लौटी थी, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।
5 of 5
वेलकम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वेलकम फ्रेचाइजी की पहली फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म, वेलकम बैक 2015 में आई थी। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। वेलकम टू द जंगल नामक तीसरे भाग का निर्देशन अहमद खान करेंगे। फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Tiger 3: टाइगर 3 के लिए फैंस में दिखा जबर्दस्त उत्साह, सिनेमाघर बाहर नजर आया लोगों का जमावड़ा