फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस के बाद अब कंगना रणौत के घर पर बीएमसी की नजर, अवैध निर्माण को लेकर भेजा नोटिस

Mon, 14 Sep 2020 03:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 14 Sep 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai House News: BMC Issues a fresh notice to Kangana Ranauts for illegal construction in Flat Khar West Mumbai
कंगना रनौत - फोटो : PTI

अभिनेत्री कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वो कंगना के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। बीते दिनों बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध बताते हुए उसे तोड़ दिया था। अब खबर है कि बीएमसी ने कंगना को एक और नोटिस भेजा है।



Kangana Ranaut Mumbai House News: BMC Issues a fresh notice to Kangana Ranauts for illegal construction in Flat Khar West Mumbai
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने कंगना रणौत को उनके फ्लैट के संबंध में एक नया नोटिस भेजा है। आरोप है कि कंगना के खार स्थित घर के अंदर साल 2018 में कई बदलाव किए थे जो नियमों के तहत नहीं हैं। घर में अवैध निर्माण कराया गया है। इसी के चलते बीएमसी अब इस पर एक्शन लेने के मूड में है। 

Kangana Ranaut Mumbai House News: BMC Issues a fresh notice to Kangana Ranauts for illegal construction in Flat Khar West Mumbai
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत मुंबई के खार वेस्ट स्थित डीबी ब्रीज (आर्किड ब्रीज) के 16 नंबर रोड पर बनी एक इमारत की पांचवी मंजिल पर रहती हैं। इसी मंजिल पर कंगना के कुल तीन फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट 797 वर्ग फुट, दूसरा फ्लैट 711 वर्ग फुट और तीसरा फ्लैट 459 वर्ग फुट का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai House News: BMC Issues a fresh notice to Kangana Ranauts for illegal construction in Flat Khar West Mumbai
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@OfficeofUT

बीएमसी का कहना है कि कंगना के घर में उनके दफ्तर से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कराया गया है। बीएमसी के आरोपों के मुताबिक कंगना के फ्लैट में आठ बदलाव किए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध हैं। ये आठ बदलाव हैं- फ्लैट में प्लांटेशन, छज्जा, बालकनी, टॉयलेट में बदलाव, स्टेयरकेस और किचन। फिलहाल कंगना के ऑफिस के अवैध निर्माण का केस कोर्ट में है जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai House News: BMC Issues a fresh notice to Kangana Ranauts for illegal construction in Flat Khar West Mumbai
कंगना रणौत की राज्यपाल से मुलाकात की तस्वीर - फोटो : ANI

राज्यपाल से की मुलाकात
रविवार को कंगना रणौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान कंगना ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखीं। उन्होने राज्यपाल कोश्यारी से न्याय की मांग की।मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, मैं आम नागरिक के नाते राज्यपाल से मिली। मैंने उनसे मेरे साथ हुए अन्याय पर बात की। उन्होंने मुझे बेटी की तरह सुना। मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed