पैनडमिक के बाद भारतीय सिनेमा में पैन इंडिया फिल्मों पर चर्चा रही हैं, जो ज्यादातर साउथ सिनेमा की थीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था लेकिन अब साउथ सिनेमा की महज एक भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'बिम्बिसार' सिनेमाघरों में छाई हुई है। एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी 'बिंबिसार' एक फैंटसी एक्शन फिल्म है, जो सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम मगध के राजा की भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन हुए हैं और इन तीनों दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट की आधी कमाई कर ली है।
Bimbisara Collection Day 3: वीकएंड पर कायम रहा 'बिम्बिसार' का जादू, महज तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन