गुजरात का चर्चित बिलकिस बानो केस एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में इस गैंगरेप केस के 11 दोषियों को जेल से रिहा कर दिया गया है जिसको लेकर बहुत से लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अब इस लिस्ट में जावेद अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने इस मामले पर कड़ा विरोध जाहिर करते हुए ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
2 of 4
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने जताई नाराजगी
उन्होंने शुक्रवार को इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जिन लोगों ने पांच महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप किया और उनकी तीन साल की बेटी समेत परिवार के सात लोगों की हत्या की, उन्हें जेल से छोड़ दिया गया। इन लोगों माला पहनाई गई और मिठाइयां भी खिलाई गईं। उन्होंने आगे कहा कि इस पर सोचने की जरूरत है। आगे उन्होंने लिखा, 'किसी बात के पीछे मत छिपिए। हमारे समाज में कुछ तो गलत हो रहा है जो बहुत गंभीर है।'
3 of 4
बिलकिस बानो(फाइल)
- फोटो : PTI
2008 में मिली थी सजा
बता दें कि 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट में इसको लेकर लंबी लड़ाई लड़ी गई। साल 2008 में इस केस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 11 लोगों लोगों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
4 of 4
बिलकिस बानो मामले के दोषियों का रिहाई के बाद फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन 14 साल की सजा काटने के बाद अब सभी दोषियों को गुजरात सरकार ने 15 अगस्त के दिन माफी देखकर रिहा कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले पर अब तक हजारों लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से समय से पूर्व हुए दोषियों के रिहाई को रद्द करने की अपील की है। साथ ही लोगों ने इसे अन्याय भी बताया है।